छत्तीसगढ़

बीजापुर में मुठभेड़ : 1 नक्सली ढेर

बीजापुर। बीजापुर जिले में गुरुवार को DRG के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। बीजापुर के तुमरेल इलाके में DRG के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक 1 नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं कई अन्य के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है। एसपी ने कहा है कि, जवानों से सम्पर्क होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ब़ुधवार 21 मई की सुबह पुलिस के जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी है। एंटी नक्सल आपरेशन में इतिहास रचते हुए, जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे DRG के जवानों ने मार गिराया। नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button