मनोरंजन

अभिनेता विवेक ओबेरॉय हुए ठगी के शिकार, 3 बिजनेस पार्टनर पर 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

मुंबई (एजेंसी)। विवेक ओबेरॉय ठगी के शिकार हो गए हैं। उनके 3 बिजनेस पार्टनर पर कथित तौर पर 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। विवेक ओबेरॉय का आरोप है कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनसे एक इवेंट और फिल्म निर्माण कंपनी में पैसा निवेश कराया और अच्छे मुनाफे का वादा किया था। आरोपियों ने उनके पैसे का गलत और निजी इस्तेमाल किया। इस मामले में अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि विवेक ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनमें निर्माता और इवेंट ऑर्गनाइजर संजय साहा, उनकी मां नंदिता साहा और राधिका साहा हैं। यह शिकायत विवेक और उनकी पत्नी की ओर से उनके अकाउंटेंट देवेन बाफना ने की। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों ने एक इवेंट कंपनी की शुरुआत करने पर सहमति बनाई थी, जो फिल्म बिजनेस और इवेंट ऑर्गनाइज करती हो।

क्या है पूरा मामला-

देवेन बाफना ने कहा, विवेक ओबेरॉय ने 2017 में ओबेरॉय ऑर्गनिक्स नाम से एक कंपनी बनाई थी। यह कंपनी बहुत अच्छा नहीं कर रही थी इसलिए उन्होंने फैसला किया कि तीनों आरोपों को पार्टनर के तौर पर कंपनी में लाया जाए और फिर आनंदिता एंटरटेनेंट के नाम से इवेंट बिजनेस में तब्दील कर दिया जाए।

पैसों का निजी इस्तेमाल-

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवेक ओबेरॉय को अप्रैल 2022 में एक कर्मचारी ने कंपनी में गड़बड़ी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद इसे सुलझाने के लिए देवेन बाफना की मदद ली गई। उन्हें पता चला कि संजय साहा ने कंपनी के पैसे का इस्तेमाल अपनी मां के लिए जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान और अन्य निजी कारणों के लिए किया था। नंदिता ने भी पैसों का इस्तेमाल किया था।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज-
अकाउंट खातों के अनुसान दोनों पार्टनर्स ने 58 लाख से अधिक की हेराफेरी की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 409 (बेईमानी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button