लाइफ-स्टाइलहेल्थ

लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। क्या आपको पता है शरीर को कई रोगों से बचाने वाला लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। जानिए लहसुन का अधिक सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानें कि लहसुन का अधिक सेवन करने से सेहत संबंधी क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं।

लहसुन ज़्यादा सेवन करने के नुकसान:

लिवर को पहुंचाता है नुकसान:  

लहसुन का अधिक सेवन आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं। इसका असीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से लिवर में टॉक्सिसिटी हो सकती है।

लूज मोशन की समस्या: 

कई लोग लहसुन का सेवन खाली पेट भी कर लेते हैं। अगर आप भी लहसुन का सेवन खाली पेट करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट लहसुन खाने से लूज मोशन की दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह ये है कि लहसुन में सल्फर बनाने वाले यौगिक पाए जाते हैं। जिसकी वजह से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

पेट से जुड़ी समस्या: 

लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से संबंधित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि पेट का फूलना, एसिडिटी। इसके अलावा अगर आप डाइजेशन की समस्या से भी ग्रसित हैं तो भी लहसुन का अधिक सेवन करने से परहेज करें।

खून को पतला कर देता है: 

लहसुन खून को पतला करने में कारगर है। अगर आप अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करेंगे तो ब्लीडिंग की आंशका बढ़ जाती है। वहीं अगर आप खून पतला करने वाली दवाई का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करें।

हो सकती है एलर्जी : 

ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल करने से आपको एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है। एलर्जी में स्किन पर रैशेज पडऩा शामिल है। इसके अलावा स्किन में जलन भी हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button