हेल्थ

बारिश के मौसम में इन चीजों का न करें सेवन, सेहत के लिए पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। बारिश का मौसम जितना रोमांटिक होता है, इसमें बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है। इस मौसम में लोग वायरल, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि बारिश के मौसम में हर व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में खाने की कुछ चीजों का तो सख्ती से परहेज करना चाहिए।

तला भुना खान से बचें–

बारिश के मौसम में तला-भुना खाने से बचें। इस तरह का भोजन शरीर में प्रवेश करके पित्त बढ़ाता है। दूसरा, इस मौसम में लोगों का डायजेशन भी काफी स्लो हो जाता है। इसलिए उन्हें पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से भी बचना चाहिए जो डायरिया और इनडायजेशन की दिक्कत बढ़ा सकती हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां-

बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण की मानें तो बरसात में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन (Bacterial and Fungus Infections) का खतरा काफी बढ़ जाता है। पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं। इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें।

स्ट्रीट फूड-

मॉनसून का सीजन कई जल जनित बीमारियों का घर है। इसमें डेंगू और वायरल जैसी बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, बारिश के मौसम में कभी भी खुले में रखे फल या किसी अन्य खाने की चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए हमें बाहर मिलने वाले स्ट्रीट फूड से भी बचना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट्स-

बरसात के मौसम में दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट का नियमित इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बारिश में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकती हैं, जो मॉनसून में काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इन्हें खाने से आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। दही में भी बैक्टीरिया होती है, लिहाजा बारिश में सेवन कम करना चाहिए।

मछली-

मॉनसून मछली या फिर अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में पानी प्रदूषित होने से मछलियों के ऊपर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में इन मछलियों का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

मशरूम-

डॉक्टर्स बताते हैं कि बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। सीधे जमीन में उगने वाली मशरूर में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है।

कच्चा सलाद-

आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी कि सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को भी इस मौसम में क्यों नहीं खाना चाहिए। दरअसल, सलाद ही नहीं बारिश के मौसम में कोई भी चीज कच्ची खाने से बचें। इसके अलावा कटे हुए रखे फल और सब्जियों का भी सेवन न करें क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है।

ज्यादा नॉनवेज-

बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है। ऐसे में इस मौसम में नॉनवेज खाने से बचें।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button