लाइफ-स्टाइलहेल्थ

इस मौसम में ज्यादा न खाएं बादाम, हो सकते हैं ये नुकसान

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। बादाम में कई तरह के पौषक तत्व होते हैं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम में विटामिन ए, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यह हमारे ह्रदय को ठीक रखते हैं। सर्दियों में बादाम का सेवन हमें कई तरह के फायदे दे सकता है, लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज का असंतुलित सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बादाम को संयमित तरीके न खाएं तो कुछ नकारात्मक असर दिखा सकता है।

बादाम में कैलोरी भरपूर होती है। बादाम का ज्यादा सेवन आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देगा। सर्दियों में हम एक्सरसाइज कम ही करते हैं। ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है।

फाइबर बादाम में बहुत अधिक मात्रा में होता है। फाइबर को अधिक मात्रा में शरीर में ले लिया जाए तो पाचन तंत्र खराब हो जाता है। उसके बाद शरीर में सूजन, गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। यह समस्या तब और दिक्कत करती है जब आप पानी ठीक से नहीं पीते हैं।

बादाम में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में इसको ज्यादा खाने से डायरिया और दस्त की भी परेशानी हो सकती है।

बादाम में गुर्दे में पथरी बनाने में सहायक ऑक्सलेट नाम का तत्व होता है। ऐसे जो लोग किडनी की समस्या से पीड़ित हैं, वह बादाम का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button