लाइफ-स्टाइलहेल्थ

स्वस्थ्य रहने की कुंजी है मॉर्निंग वॉक

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। रोज सुबह टहलने से आपका तन और मन दोनों हैप्पी रहेंगे। ये एक ऐसी आदत है जिसे स्वस्थ्य रहने की कुंजी कहा जाता है। सुबह की वॉक न सिर्फ आपको फिजिकली एक्टिव और फिट बनाती है बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी इसे बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह कितनी देर वॉक करनी चाहिए? सुबह कितनी देर टहलने से शरीर स्वस्थ रहता है।

सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। स्वस्थ रहने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट मॉर्निंग वॉक का रुटीन जरूर बनाएं। शुरूआत में आप अपने शरीर और उम्र के हिसाब से इस समय को कम ज्यादा रख सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे अपने पैदल चलने की दूरी या समय अवधि को बढ़ा सकते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि सुबह 1 घंटे तेज चलने से आप लाइफ को 2 घंटे बढ़ा सकता है।

सुबह वॉक करने के फायदे

दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज के मरीज को फायदा होता है।

दिमाग और मन शांत रहता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

मेमोरी बढ़ती है और डिमेंशिया का खतरा कम होता है।

मानसिक और इमोशन स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button