छत्तीसगढ़

गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

बस्तर। बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया। गृहमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि वह बस्तर दशहरा के दौरान होने वाले मुरिया दरबार रस्म में हिस्सा लेने के लिए बस्तर जरूर आएंगे।

बस्तर दशहरा: एक अनोखी परंपरा लगभग 618 साल पुराना यह पर्व 75 दिनों तक चलता है। अन्य दशहरा उत्सवों से अलग, यहां रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, बल्कि रथ की परिक्रमा कराई जाती है, जो इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत है।

अन्य प्रमुख हस्तियों को आमंत्रण

सांसद के साथ दशहरा समिति के सदस्यों ने भी छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्रियों और सांसदों को आमंत्रित किया। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव को न्योता दिया गया। इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े, बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button