छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान : नक्सलवाद पर प्रहार जारी

रायपुर। नक्सल विरोधी दस्ता ने माओवादी दंपति को फर्जी आधार कार्ड के साथ किया गिरफ्तार रायपुर में नक्सल विरोधी दस्ता और पुलिस की संयुक्त टीम ने माओवादी संगठन से जुड़े एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है। यह दंपति राजधानी रायपुर में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक मकान में छिपकर रह रहा था। पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ता फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रहा है।

इस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर लगातार प्रहार जारी है और सुरक्षा एजेंसियाँ तथा जवान निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं।

गृहमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित समय के भीतर नक्सलवाद का समापन होगा। उन्होंने हाल ही में बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद को नहीं चाहते; वे अपने गांवों तक विकास पहुँचाना चाहते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button