वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में होनी चाहिए सीढिया

न्युज डेस्क (एजेंसी)। वास्तु पर विश्वास करने वाला व्यक्ति अपने घर का हर कोना वास्तु अनुसार बनाने पर विश्वास करता है। सीढ़ियां भी इसका अपवाद नहीं हैa। वास्तु-अनुरूप घर बनाने पर विचार करते समय सीढ़ियों के लिए भी वास्तु का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यही सीढ़ियां आमतौर पर इमारत के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ती हैं। इसीलिए वास्तु अनुसार सीढ़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पर विचार करना महत्वपूर्ण हो जाता है।
वास्तु ज्योतिषियों के अनुसार वास्तु अनुरूप घर के लिए सीढ़ियों का एक निश्चित तरीका या आकार होना चाहिए। हालांकि आजकल घर की साज-सज्जा का चलन है, लोग अक्सर वास्तु की तुलना में सौंदर्यशास्त्र को अधिक महत्व देते हैं। लेकिन वास्तु विशेषज्ञ हमें बताते हैं कि सीढ़ी बनाते समय सौंदर्यशास्त्र और वास्तु दोनों को ध्यान में रखना चाहिए। सीढ़ियों का घर में होना एक आम बात है। इसलिए हर घर में सीढ़ियों के लिए वास्तु सुझावों का पालन करना चाहिए।
इस लेख में हम सीढ़ी बनाने में शामिल होने वाले वास्तु सिद्धांतों के बारे में जानने जा रहे हैंं। बता दें कि सीढ़ी के लिए वास्तु अनुसार जिन दिशा-निर्देश के बारे में यहां बताया गया है वे प्राचीन हिंदू धर्म के सिद्धांत से लिए गए हैं जो स्पष्ट रूप से उन नियमों का उल्लेख करते हैं जिनका सीढ़ी के निर्माण के दौरान विचार करना चाहिए। इसके अलावा घर का निर्माण करते समय वास्तु अनुरूप बनी सीढ़ी सामान्य रूप से आसानी से आवाजाही में लाभकारी साबित होती हैं और इससे घर में सकारात्मकता का प्रवाह भी बढता है। इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि वास्तु अनुरूप सीढियां घर में रहने वाले लोगों के जीवन में सफलता और समृद्धि लाने का काम करती है और बड़ी या छोटी दुर्घटनाएं होने की संभावना को भी कम करती है।
वास्तु के अनुसार घर में सीढ़ी की दिशा
क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में सीढ़ी किस दिशा में शुभ होती है? अगर नहीं तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। वास्तु के अनुसार सीढ़ी के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे अच्छी होती है। इसके बाद सीढ़ी के लिए सर्वोत्तम दिशा पश्चिम मानी जाती है। हालांकि जितना हो सके घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में सीढ़ियां बनाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि यह दिशा वास्तु अनुसार शुभ होती है।