छत्तीसगढ़

पद्मश्री से सम्मानित होंगीं छत्तीसगढ़ की दो हस्तियां, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर। भारत सरकार ने पद्मश्री आवर्ड का ऐलान कर दिया है। लिस्ट में छत्तीसगढ़ की दो विभूतियों का नाम शामिल हैं। नारायणपुर के रहने वाले हेमचंद मांझी को औषधीय चिकित्सक के क्षेत्र में दिया जा रहा है। मांझी 5 दशकों से अधिक समय से ग्रामीणों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से जरूरतमंदों की सेवा करना शुरू कर दिया था। अबूझमाड़ के सुदूर जंगलों में जड़ी-बूटियों के विशेष ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।

विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए बहुत कम राशि लेते हैं। नक्सलियों द्वारा बार-बार धमकियों और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद, उन्होंने ईमानदारी और उत्साह के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखा।

दूसरा नाम जशपुर के रहने वाले जागेश्वर यादव का है। जागेश्वर जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर और पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जशपुर में आश्रम की स्थापना की जिसने शिविर लगाकर निरक्षरता उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा मानकों को ऊंचा उठाने के लिए काम किया।

महामारी के दौरान टीकाकरण की सुविधा, झिझक को दूर करने से शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिली। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने का रहा।

पद्मश्री से सम्मानित होने पर जोगेश्वर यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई दी…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button