खेलदेश-विदेश

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच में एक बार फिर से फैंस के दिल जीता एमएस धोनी

चेन्नई (एजेंसी)। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच में एमएस धोनी ने एक बार फिर से फैंस के दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पहले बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी की दमदार बल्लेबाजी के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। एमएस धोनी की बल्लेबाजी का फैंस इस मैच में बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, फैंस का ये इंतजार पहली पारी के आखिरी ओवर में खत्म हो गया।

एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए तब आए जब आखिरी ओवर के चार गेंद बचे हुए थे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 200 रन के करीब को थी, लेकिन उसे पार करना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था। धोनी ने इन चार गेंदों पर लगातार तीन छक्के और एक डबल लेकर चार गेंदों पर 20 रन बनाए। धोनी की इस पारी को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए। इस ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी ने इस मैच में 500 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। धोनी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button