छत्तीसगढ़

समय पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों–अधिकारियों का एक दिन का कटेगा वेतन : कलेक्टर

महासमुंद। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के लिए आज सुबह 10 बजे सरकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें कृषि विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के कुछ अधिकारियों को समय पर कार्यालय में अनुउपस्थित होने की वजह से नोटिस थमा दिया गया है। वहीं कलेक्टर ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश कर भी जारी कर दिया है।

हम आपको बता दें कि महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने से अभी अधिकारी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने का आदेश जारी किया था, बावजूद इसके कुछ अधिकारी कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button