देश-विदेश

राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने 22 मंत्रियों को दिलाई शपथ

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें से 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है।

राजस्थान में यह पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया होगा। बता दें कि श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था। इस कारण यहां चुनाव रद्द हो गए थे। इस सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग होने वाली है। नियमानुसार कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने 6 महीने तक मंत्री बना रह सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button