टॉप न्यूज़देश-विदेश

पाकिस्तानी सुरक्षा बल को ले जा रही बस में विस्फोट, पांच सैन्य अधिकारियों की मौत

क्वेटा (एजेंसी)। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान के नौशकी में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। हमले में पांच सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि 12 सैन्यकर्मी घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं बलूचिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है। 

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की दो बसें सुरक्षा बलों को लेकर जा रही थीं। इस दौरान एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ। विस्फोट से पास की एक दूसरी बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना एक क्रूर कृत्य है। रिंद ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रिंद ने कहा कि शत्रु तत्व देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। आतंक के जरिये लोगों का मनोबल नहीं गिराया जा सकता। हम दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि माना रहा है कि हमला बलूच लिबरेशन आर्मी ने कराया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button