देश-विदेशमनोरंजन

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन

मुंबई (एजेंसी)। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। गजल की दुनिया का बड़ा नाम रहे पंकज के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर गानें दिए। नाम फिल्म की गजल चिट्ठी आई है आज भी याद की जाती है।

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है। नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button