ज्योतिष

जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि आपका मन बोझिल और उत्साहहीन रहेगा, कार्य करने में मन नहीं लगेगा। कार्य क्षेत्र में आलस्य से बचें। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण पद से आपको हटाया जा सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में कम समय दे पाएंगे। इधर-उधर फालतू कार्य में भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कृषि कार्य में व्यर्थ व्यवधान आ सकता है। नवीन उद्योग शुरू करने से बचें, आपको भविष्य में धन हानि हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में मनपसंद कार्य करने को मिल सकता है। वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। परिवार संग किसी पर्यटक स्थल पर जा सकते हैं। वहां आप अत्यधिक उच्च स्थान पर जाने से बचें।

वृष राशि : दिन सामान्यत: लाभ उन्नति कारक रहेगा। सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। सगे संबंधियों, मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपकी कार्य शैली से लोग प्रभावित होकर आपकी प्रशंसा करेंगे। पहले से रुके हुए मनोनुकूल कार्य बनने के संयोग बन सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। राजनीति में उच्च पद अथवा जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। भूमि के क्रय विक्रय से लाभ के अवसर बनेंगे। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे।सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि : दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा ।परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने के प्रयास करेंगे। भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। व्यावसायिक समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी पेशा वाली युवतियों के लिए परिस्थितियां अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को देने की बजाय उसे कार्य को स्वयं करें। कार्य क्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगा सकता है। अपने आचरण को पवित्र बनाकर रखें। राजनीति में विरोधी पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा।

कर्क राशि : आपकी आध्यात्मिक कार्य में अभी रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा।व्यापार में भाई बहनों का सहयोग रहेगा। राजनीति में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों की सरकार की दक्षता के कारण उन्हें पदोन्नति मिलेगी। भूमि के क्रय विक्रय संबंधी परेशानियां सरकारी मदद से दूर होगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ बनी रहेगी। बने हुए कार्य में यकायक बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में आपके एवं आपके उच्च अधिकारी के बीच भ्रम उत्पन्न होने से अकारण मतभेद हो सकते हैं। लेखन कार्य पत्रकारिता आदि से जुड़े लोगों को यकायत कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यापार में किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय न ले जिससे आपको व्यापार को बड़ी हानि हो। आपको महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेना चाहिए। किसी अन्य पर भरोसा करना घातक सिद्ध होगा।

कन्या राशि : कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे, नौकरी में पदोन्नति होगी, शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए ससुराल जा सकते हैं। व्यापार में ध्यान से कार्य करें, आपका ध्यान भटकने से व्यापार में हानि हो सकती है। गीत,संगीत, कला अभिनय आदि से जुड़े लोगों को उच्च सफलता एवं पुरस्कार प्राप्त होंगे।आपकी ख्याति बढ़ेगी।सौंदर्य प्रसाधन सामग्री के व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता के साथ लाभ प्राप्त होगा। आज व्यापार में अच्छी आय होगी।जिससे ऐसे कार्य में सफलता मिल सकती है।जो पहले काफी समय से रुका हुआ था।जिस कारण धन लाभ होगा।

तुला राशि : नाना पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।आप किसी शत्रु को पटखनी देने में सफल होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुधारेगी। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। किसी कोर्ट कचहरी के पुराने मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में सुख सुविधा की वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाषा पूर्ण होगी। राजनीति में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का आपके घर आगमन होगा। जिससे आपके पूरे क्षेत्र में लोग आपके भाग्य की ही सराहना करते रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : कोई मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय खूब सोच विचार कर ले। अन्यथा हानि हो सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य लोगों को महत्वपूर्ण पदोन्नति मिल सकती है। किसी व्यापारिक योजना की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति में उच्च पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। शासन सत्ता से जुड़े लोगों को जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पैत्रिक धन संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी के बाहरी सुलझा ले। अन्यथा भविष्य में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि : ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाषा पूर्ण होगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। शासन सत्ता में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। निर्माण, प्रिंटिंग,प्रेस, बुक सेलर,स्टेशनरी आदि के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी मदद से सफलता मिलेगी। राजनीति में आप अपने विरोधियों को पटक नहीं देने में सफल होंगे। कारागार से मुक्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

मकर राशि : आलस्य एवं प्रमाद से बचें। चुस्ती एवं स्फूर्ति के साथ अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करें। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। किसी लंबी यात्रा या विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधीनस्थ कोई षड्यंत्र रचकर उच्च अधिकारियों द्वारा अपमानित कर सकता है। व्यापार में अत्यधिक जोखिम लेने से बचें। अन्यथा बड़ी धन हानि हो सकती है। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। अन्यथा कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। राजनीति में विरोधियों का जोर एवं प्रभाव देखकर आपका मनोबल टूट सकता है। आप अपने मनोबल को कम न होने दे। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं।

कुंभ राशि : कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी कार्य में बनते बनते विघ्न आ जाएगा। नौकरी में व्यर्थ वाद हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आप यात्रा में सजग एवं सावधान रहें। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की वस्तु न लें। आपके साथ धोखा हो सकता है। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ेगा। उद्योग धंधे में कोई गुप्त शत्रु अथवा विरोधी बाधक सिद्ध होगा। भोग विलास पर अत्यधिक धन खर्च होगा।

मीन राशि : बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सहयोग मिलेगा। भूमि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। कला ,अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button