देश-विदेश

जानें किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे संपन्न हो गया। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ। इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।

 चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। यहां शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 77.57% वोटिंग हुई। जानिए किस राज्य में कितने फीसदी मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु में 62.02%, त्रिपुरा में 76.10%, यूपी में 57.54%, उत्तराखंड में 53.56%, पश्चिम बंगाल में 77.57%, नागालैंड में 55.79%, पुडुचेरी में 72.84%, राजस्थान में 50.27%, सिक्किम में 68.06%, मध्यप्रदेश में 63.27%, लक्षद्वीप में 59.02%, महाराष्ट्र में 54.85%, मणिपुर में 67.66%, मेघालय में 69.91%, अंडमान निकोबार में 56.87%, अरुणाचल प्रदेश में 63.44%, असम में 70.77%, बिहार में 46.32%, छत्तीसगढ़ में 63.41% तथा जम्मू-कश्मीर में 65.08% मतदान हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button