देश-विदेश

जानें लेफ्ट हैंड से लिखने वाले के फैक्ट्स, हो जाएंगे हैरान

न्युज डेस्क (एजेंसी)। कुछ प्रसिद्ध पर्सनैलिटी अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, बराक ओबामा, नील आर्मस्‍ट्रांग, बिल गेट्स आदि भी लैफ्ट हैंडेड हैं। लेफ्ट हैंड से काम करने वाले इन लोगों को यूनिक माना जाता है। वहीं कई संस्कृतियों और देशों में बाएं हाथ का होना अप्राकृतिक माना जाता है। भारत जैसे पूर्वी देशों या मध्य पूर्व में, बाएं हाथ से काम करना असभ्य माना जाता है। ऐसे में उन्हें दाहिने हाथ का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। यही वजह है कि हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे 2023 मनाया जाता है। यह उन लोगों को स्वीकार करने का एक तरीका है, जो बाएं हाथ से काम करते हैं। इस खास दिन पर यहां जानिए कुछ ऐसे फैक्ट्स जो बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को यूनीक बनाते हैं।

बहुत कम लोग होते हैं लेफ्ट हैंडर- वैसे तो ज्यादातर लोग सीधे हाथ से काम करते हैं। हालांकि, आबादी का एक बड़ा हिस्सा, यानी वैश्विक आबादी का लगभग 10-12 प्रतिशत, बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों का है।

टाइपिंग में होता है फायदा- बाएं हाथ के लोगों को टाइपिंग के फायदे होते हैं। बाएं हाथ का इस्तेमाल करके कीबोर्ड पर वे 3,000 से ज्यादा अंग्रेजी शब्द टाइप कर सकते हैं। लेकिन अकेले दाहिने हाथ से लगभग 300 शब्द ही टाइप किये जा सकते हैं। ये एक अमेजिंग फैक्ट है जो लेफ्ट हैंडर को यूनीक बनाता है।

सीधे तरफ का दिमाग करते हैं यूज- रिपोर्ट्स कहती हैं कि बाएं हाथ के लोग दिमाग के दाहिने हिस्से का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। मानव मस्तिष्क क्रॉस-वायर्ड है – इसका दाहिना आधा हिस्सा शरीर के बाईं ओर को नियंत्रित करता है और इसके विपरीत। इसलिए, बाएं हाथ के लोग दाएं हाथ के लोगों की तुलना में अपने दिमाग के दाहिने हिस्से का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

क्रिएटिव होते हैं लेफ्ट हैंडर्स- अध्ययनों से पता चला है कि पेंटर, संगीतकार और यहां तक ​​कि वास्तुकार जैसे कलाकार ज्यादातर बाएं हाथ वाले होते हैं। हालांकि, इस बात को लेकर काफी विवाद होता है।

कुछ खेलों में मिलता है फायदा – कुछ खेलों में लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को फायदा होता है। आमने-सामने होने पर वे आम तौर पर खेलों में अच्छे होते हैं। बेसबॉल, मुक्केबाजी, तलवारबाजी और टेनिस जैसे खेलों में, बाएं हाथ के खिलाड़ियों को अक्सर जीत के लिए प्लस पॉइंट मिल सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button