देश-विदेश

एमपी में चुनावी प्रबंधन की कमान संभालेंगे नरेंद्र तोमर

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। तोमर को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संगठन के अनुभवी नेता तोमर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों के साथ मैत्री संबंध रखने के लिए जाना जाता है। तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, जहां भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हाल ही में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। भाजपा शासित मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button