जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपकी राशि के लोग थोड़े परेशान रहेंगे। आपके माता-पिता आपको दुलार करेंगे, लेकिन आत्मविस्वास आपको लो लगेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृष राशि : आज पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छा दिन है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।परिवार में सुख-शांति रहेगी।
मिथुन राशि : इस राशि के लोग कहीं यात्रा पर जा सकते है, जो इनको बाद में लाभ दिलाएगी। अभी समय थोड़ा कठिन है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
कर्क राशि : इस राशि के लोगों का मन शांत रहेगा। पारिवार में सब मंगल होगा। व्यापार और धन में वृद्धि के लिए परिश्रम करते रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
सिंह राशि : आज सिंह राशि के लोग कभी अच्छा महसूस करेंगे, तो कभी उन्हें लगेगा सब गलत हो रहा है। अगर कार या डू व्हीलर है तो इसके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी की हेल्थ को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
कन्या राशि : आज कन्या राशि वाले थोड़ा कम अच्छा महसूस करेंगे, कोई बात उन्हें परेशान करेगी। तनाव लेना सही नही है, इसलिए मेडिटेशन करें। बिजनेस के लिए विदेश जा सकते हैं। मेहनत करेंगो तो लाभ के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि : मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
धनु राशि : मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए परीक्षा तथा साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि : संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। भूमि, मेडिसन संबंधी व भवन सामग्री कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि : संचित धन में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि : मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार के लिए ननिहाल की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है।
मीन राशि : मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।