देश-विदेश

पीएम मोदी की मंत्रियों को हिदायत : इंडिया.भारत विवाद पर न बोलें

दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया और भारत के नाम पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है जहां एक तरफ विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है तो वहीं केंद्र सरकार यह जवाब दे रही है कि इसे उन्हें फर्क ही क्या पड़ता है?

बता दे कि विवाद कब से शुरू हुआ जब जी-20 डिनर के दौरान निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ था उसी के बाद से यह विवाद इतना बढ़ गया कि हर तरफ इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच केंद्र सरकार को लेकर विवादित बयान सामने आने लगे।

वही इस बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया का कहना है कि भाजपा सरकार को उनसे डर लगने लगा है जिस कारण वह इंडिया और भारत के बीच फर्क जता रही है। विपक्षी गठबंधन का कहना है कि केंद्र सरकार देश का नाम बदलना चाहती है लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों को कुछ ना बोलने के हिदायत देते हुए नजर आ रहे हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने की केंद्र सरकार की आलोचना

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान अपनी मंत्रियों से कहा कि वह इस विवाद पर कुछ ना कहे। विपक्षी गठबंधन इंडिया का मोदी सरकार पर आरोप है कि वह देश का नाम इंडिया बदलकर भारत रखना चाहती है। यह मसला तब से ही शुरू हुआ जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रात्रि भोजन के लिए एक पत्र लिखा गया जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था। इस मसले को लेकर हर तरफ मोदी सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है जिसमें एक नाम केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का भी है। जिन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है की यह देश के बहू बदलावों को नष्ट करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक और प्रयास है। उनका कहना है कि कोई भी राजनीतिक फैसला देश के खिलाफ नहीं होना चाहिए। इस मामले में देश के नाम बदलने का यह सिलसिला असंवैधानिक है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना!

इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि शायद इंडिया गठबंधन से बीजेपी डर गई है। जिस कारण वह इंडिया भारत जैसी बातों को लेकर देश की जनता को भटक रही है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन को देखते ही बीजेपी डर सी गई है। मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि इनका कहना है कि देश को इंडिया मत बोलो इसका नाम भारत रख दो यह दोनों शब्द संविधान के अंतर्गत आते हैं इससे आपको क्या एतराज है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button