केंद्रीय मंत्री प्रहलाद की कार का हुआ एक्सीडेंट, 5 लोग घायल

छिंदवाड़ा (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने वाले है। मतदान से पहले कई दिग्गज लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी प्रदेश के छिंदवाड़ा दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा हदसा हो गया है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट हो गया है। दुर्घटना के समय केंद्रीय मंत्री पटेल कार में ही मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा से लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से नरसिंहपुर बायपास रॉन्ग साईड से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में मंत्री प्रहलाद पटेल की कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बाल-बाल बच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।