छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री साव ने किया राज्य युवा आयोग की वेबसाइट का शुभारंभ

रायपुर। राज्य के उपमुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को राज्य युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि यह नई वेबसाइट युवाओं के लिए आयोग के विभिन्न कार्यों और रोजगार से संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचनाओं का स्रोत बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि युवा इस मंच के माध्यम से अपने मूल्यवान सुझाव भी साझा कर सकेंगे।
इस कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम, और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
















