दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल : 5 थानों के टीआई समेत 11 पुलिसकर्मियों का तबादला

दुर्ग। रविवार की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत 5 थानों के थाना प्रभारियों (TI) और दो पुलिस चौकियों के प्रभारियों सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत नए कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची:
अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
निरीक्षक जितेंद्र वर्मा रक्षित केंद्र, दुर्ग थाना प्रभारी, भिलाई नगर
निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह रक्षित केंद्र, दुर्ग थाना प्रभारी, जामुल
निरीक्षक बसंत कुमार बघेल रक्षित केंद्र, दुर्ग थाना प्रभारी, अमलेश्वर
निरीक्षक प्रशांत मिश्रा थाना भिलाई नगर थाना प्रभारी, वैशाली नगर
निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना जामुल रक्षित केंद्र, दुर्ग
निरीक्षक प्रकाशकांत थाना पुलगांव रक्षित केंद्र, दुर्ग
उनि अमित अंदानी थाना वैशाली नगर थाना प्रभारी, पुलगांव
उनि खेलन साहू थाना पुलगांव चौकी प्रभारी, अंजोरा
सउनि राजकुमार देशमुख थाना पुलगांव चौकी प्रभारी, नगपुरा
सउनि संतोष साहू चौकी प्रभारी, अंजोरा साइबर सेल, जिला दुर्ग
सउनि मनोज यादव चौकी प्रभारी, नगपुरा थाना भिलाई-3
यह प्रशासनिक कदम विभाग के सुचारू संचालन और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।
















