मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को मिला इंडिया एजुकेशन ज्ञान ग़ौरव अवॉर्ड 2025

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्थित, मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान है जो तकनीकी, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। पिछले तीन वर्षों से यह संस्थान छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार काम कर रहा है, और इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थी यहां से शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर में आगे बढ़ चुके हैं।
हाल ही में, मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित एक समारोह में इंडिया एजुकेशन ज्ञान गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और छात्रों को दी जाने वाली बेहतर शिक्षा के लिए AICPE (ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस) द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान भारतीय अभिनेत्री और मिस इंडिया सयाली भगत के हाथों मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट के संचालक इंद्रजीत मनहर ने प्राप्त किया।
यह पुरस्कार संस्थान, इसके संचालक, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक गौरव का क्षण है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, संचालक इंद्रजीत मनहर ने AICPE का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सम्मान को पाकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।