छत्तीसगढ़

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा धमाका : भाजपा पार्षद सहित 5 लोग ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

मुंगेली। केंद्र सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” को सार्थक करते हुए मुंगेली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सूखे नशे का व्यापार करने वाले 5 लोगों को धर दबोचा है, जिसमें नगर पंचायत जरहागांव के भाजपा पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप का नाम भी शामिल है।

मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट में दबिश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन और ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत यह कार्रवाई की गई। 1 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जरहागांव के श्मशान घाट के पास कुछ युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बख्त के लिए जमा हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के नेतृत्व में साइबर सेल और जरहागांव पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बरामदगी का विवरण

पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और अन्य सामान बरामद हुआ है:

ब्राउन शुगर: 53.51 ग्राम (बाजार मूल्य लगभग ₹2,65,000)

मोबाइल: 06 नग (कीमत ₹50,000)

वाहन: होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG 28 P 1199)

अन्य: 1 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन

कुल जब्ती: लगभग ₹3,81,000 का मशरूका।

प्रयागराज से जुड़ा है नशे का नेटवर्क

पूछताछ के दौरान गिरोह के मुख्य सदस्य समीर कश्यप ने बड़ा खुलासा किया है। उसने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश के नैनी (प्रयागराज) से नकद और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ब्राउन शुगर मंगवाता था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय इलाकों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब इस चैन से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।

कानूनी कार्रवाई

थाना जरहागांव में सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 (ख) के तहत अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button