मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ड्यूटी के दौरान शिप्रा नदी में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में उन्हेल के थाना प्रभारी श्री अशोक शर्मा का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने इसे एक हृदय विदारक घटना बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
डॉ. यादव ने आगे कहा कि इस दुर्घटना में लापता हुए पुलिसकर्मी श्री मदनलाल निनामा और सुश्री आरती पाल के लिए खोज अभियान तेजी से जारी है।
















