छत्तीसगढ़

‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने संवारा पीहू का भविष्य : मुख्यमंत्री की पहल से मिला हृदय रोग से छुटकारा

रायपुर। जिला प्रशासन की ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ योजना एक बार फिर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रही है। इस बार इसका लाभ 11 वर्षीय पीहू कारके को मिला है, जो लंबे समय से दिल की बीमारी से संघर्ष कर रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों में संचालित इस प्रोजेक्ट ने पीहू को न केवल नया जीवन दिया, बल्कि उसे फिर से खिलखिलाने का अवसर भी प्रदान किया।

बीमारी की बाधा और जांच शिविर का सहारा

छठवीं कक्षा की छात्रा पीहू को दिल में समस्या होने के कारण सामान्य बच्चों की तरह दौड़ने-भागने और खेलने में काफी परेशानी होती थी। उसकी शारीरिक गतिविधियां बेहद सीमित हो गई थीं। इसी दौरान जिला प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए ‘प्रोजेक्ट छांव’ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस कैंप में ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के विशेषज्ञों ने पीहू के स्वास्थ्य की जांच की और पाया कि उसे तत्काल उपचार की आवश्यकता है।

त्वरित इलाज और सफल सर्जरी

प्रारंभिक जांच के तुरंत बाद पीहू को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने उसकी स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया और महज एक सप्ताह के भीतर उसका सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ। सर्जरी के बाद पीहू की सेहत में तेजी से सुधार हुआ और उसे स्वस्थ हालत में डिस्चार्ज कर दिया गया।

अब सामान्य है पीहू की दिनचर्या

इलाज के बाद पीहू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। वह अब न केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पा रही है, बल्कि घर पर अपनी बहनों और दादी के साथ कैरम जैसे खेल भी खेलती है।

पीहू की माँ, श्रीमती इंद्राणी कारके ने इस सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना की वजह से ही उनकी बेटी का समय पर मुफ्त और बेहतर इलाज संभव हो पाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button