छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

नक्सलियों का आत्मसमर्पण : चाईबासा में 10 सक्रिय माओवादियों ने किया समर्पण

चाईबासा (एजेंसी)। झारखंड सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, गुरुवार को भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 सक्रिय सदस्यों ने चाईबासा में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह कदम दर्शाता है कि सरकारी नीतियों का सकारात्मक असर हो रहा है।

यह महत्त्वपूर्ण आत्मसमर्पण पुलिस और सुरक्षा बलों के कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इनमें पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, आईजी अभियान एस. माइकल राज, आईजी ऑपरेशन सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, आईजी सीआरपीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा, सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, और चाईबासा के एसपी अमित रेणु शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में रांदो बोइपाई उर्फ कांति, गार्टी कोड़ा, जॉन उर्फ जोहन पुरती, निरसो सीदू उर्फ आशा, घोनोर देवगम, गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन, कैरा कोड़ा, कैरी कायम उर्फ गुलांची, सावित्री गोप उर्फ फुटबॉल, और प्रदीप सिंह मुण्डा शामिल हैं। इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button