छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : छह माओवादी ढेर, नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर

रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG), और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवानों ने एक महत्वपूर्ण संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली, जहाँ हुई मुठभेड़ में छह माओवादियों को मार गिराया गया।

प्रमुख माओवादी कमांडर भी मारा गया

न्यूट्रलाइज किए गए माओवादियों में ₹8 लाख का इनामी कमांडर कन्ना उर्फ बुचन्ना भी शामिल है। यह माओवादी लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, डर फैलाने और अन्य विध्वंसक गतिविधियों का मुख्य संचालक था। इस सफल ऑपरेशन को क्षेत्र से माओवादी आतंक को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की सराहना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस बड़ी कामयाबी पर सुरक्षाबलों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे पुलिस बलों के उत्कृष्ट तालमेल, अदम्य साहस और सटीक कार्यनीति का परिणाम है।

नक्सल उन्मूलन का संकल्प

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में, नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे के संकल्प पर मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार और सभी सुरक्षा एजेंसियाँ एकजुट होकर इस लड़ाई को इसके निर्णायक अंजाम तक पहुँचाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button