श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी का आईपीओ जल्द, जानिए ओपनिंग डेट और प्राइस बैंड

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्राइमरी मार्केट में कंपनियों की लिस्टिंग का दौर जारी है। एलजी (LG) और टाटा कैपिटल (Tata Capital) जैसी बड़ी कंपनियों के आईपीओ के बाद अब कई और कंपनियां भी बाजार में दस्तक देने की तैयारी में हैं। इन्हीं में से एक नाम श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी आईपीओ का भी है।
श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी का आईपीओ निवेशकों के लिए 4 नवंबर को खुलेगा और रिटेल निवेशक इसमें 7 नवंबर तक दांव लगा सकते हैं। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) ₹120 से ₹125 प्रति शेयर निर्धारित किया है। आइए जानते हैं इस आईपीओ की कुछ और मुख्य बातें, जिसमें जीएमपी (GMP) की स्थिति भी शामिल है।
आईपीओ का आकार और विवरण
श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी आईपीओ का कुल आकार ₹85 करोड़ तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 68 लाख नए शेयर जारी करेगी। इसका अर्थ है कि कंपनी के वर्तमान निवेशक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं (कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है)।
लॉट साइज़ और निवेश मूल्य
श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी आईपीओ का लॉट साइज़ 1000 शेयरों का है। हालांकि, रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसके चलते न्यूनतम निवेश मूल्य ₹2.50 लाख है। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 नवंबर को खुलेगा और कंपनी इनसे ₹14.53 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखेगी।
जीएमपी की वर्तमान स्थिति
इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रे मार्केट में आईपीओ वर्तमान में शून्य प्रीमियम पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्रे मार्केट प्रीमियम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस आईपीओ के लिए इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
कंपनी का कारोबार
श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी कंपनी मुख्य रूप से मसालों के कारोबार में है। यह अपने उत्पाद ‘सेठजी’ ब्रांड नाम के तहत बेचती है। कंपनी हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर जैसे मसालों का कारोबार करती है।
















