छत्तीसगढ़

सरल और सहज मुख्यमंत्री साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब रायगढ़ के खरसिया पहुंचे, तो उनकी सादगी और अपनापन ने सभी का मन मोह लिया। हेलीपैड पर उनकी नजर ढाई साल के एक बच्चे, इवान, पर पड़ी और वह उसे दुलारने से खुद को रोक नहीं पाए। मुस्कान के साथ उन्होंने इवान को अपनी गोद में उठाया और प्यार से सहलाया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री को देखने के लिए उत्साहित होकर आया था।

मुख्यमंत्री को अचानक बच्चे को गोद में लेते देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान और भावुक हो गए। यह दृश्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता और संवेदनशीलता का एक जीवंत उदाहरण था। इसे देखकर लोगों ने महसूस किया कि मुख्यमंत्री केवल राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए ही समर्पित नहीं हैं, बल्कि उनके मन में मानवीय भावनाओं के लिए भी गहरा लगाव है।

इवान के पिता, श्री अमन गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री की गोद में अपने बेटे को देखना उनके परिवार के लिए एक बहुत ही भावनात्मक, कीमती और यादगार पल था। उन्होंने बताया कि यह याद उनके साथ हमेशा रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इवान हेलीकॉप्टर और मुख्यमंत्री को देखने के लिए बहुत उत्सुक था और जैसे ही वह मुख्यमंत्री की गोद में गया, उसकी खुशी और बढ़ गई। इस घटना ने एक बार फिर मुख्यमंत्री की बच्चों के प्रति ममता और प्रेम को उजागर किया। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार ने न केवल अमन गर्ग के परिवार का दिल जीता, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button