आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

हैदराबाद (एजेंसी)। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंद खेलते हुए 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में कुल 39 छक्के लगाए हैं। वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने आरसीबी के विराट कोहली को पीछे कर दिया है। इससे पहले भारत के लिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था। कोहली ने आईपीएल 2016 में 38 छक्के लगाए थे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में 38 छक्के लगाए थे। वहीं विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 37 छक्के जड़े हैं। शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में कुल 35 छक्के लगाए थे।