खेलटॉप न्यूज़देश-विदेश

भारत क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन समेत 9 खेल कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर

स्पोर्ट डेस्क (एजेंसी)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 संस्करण का हिस्सा रहे कई खेलों को 2026 संस्करण से बाहर कर दिया गया है। इनमें बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वॉश, टेबल टेनिस और कुश्ती शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिर्फ 10 खेल शामिल होंगे और ये गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित किए जाएंगे।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में अब केवल 10 इवेंट ही होंगे। ये हैं- एथलेटिक्स, स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बाउल्स और बास्केटबॉल।

जिन खेलों को इस स्पर्धा से बाहर किया गया है, उसे भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी लगातार मेडल जीतते रहे हैं। 2022 में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की ही बात करे तो भारत ने 22 गोल्ड सहित 61 मेडल जीते थे। इनमें से करीब आधे यानी 30 मेडल उन खेलों से आए जो ग्लास्गो में होने वाले आयोजन से बाहर कर दिए गए हैं।

गौरतलब हो कि 2022 में भारत ने बैडमिंटन में 6, क्रिकेट में 1, हॉकी में 2, स्क्वैश में 2, टेबल टेनिस में 7 और कुश्ती में 12 मेडल जीते थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button