
खेल
भारत के निशाद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के निशाद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप – 2023 में रजत पदक जीता है। निशाद ने यह उपलब्धि ऊंची कूद टी-47 प्रतियोगिता में हासिल की। इसके साथ ही निशाद इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। 2023 की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले चार शीर्ष खिलाड़ियों को 2024 में पेरिस में होने वाले पैरालम्पिक खेलों में सभी व्यक्तिगत पदक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।