खेलछत्तीसगढ़

खो-खो, व्हॉलीबॉल में कोण्डागांव अव्वल

कोंडागांव। जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के दूसरे दिन पुरूष सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आज एथलेटिक्स विकासनगर स्टेडियम, कराते टाउन हॉल, खो-खो एन.सी.सी. ग्राउण्ड, व्हॉलीवाल व कबड्‌डी खेल परिसर बड़ेकनेरा रोड, एवं बैडमिंटन खेल का आयोजन विकासनगर इण्डोर स्टेडियम में किया गया, जिसमें कोण्डागांव, फरसगांव, माकड़ी, बडेराजपुर एवं केशकाल विकासखंड के खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

ये खिलाड़ी रहे विजेता

एथलेटिक्स 100 मी. दौड़ में गौरव बंजारे, 200 मी. सरकील कोर्राम, 400 मी. दौड़ मंगलू राम, रिले रेस में निर्मल दीवान, भूपेन्द्र, विष्णु, त्रिभुवन, शॉटपुट में रोशनलाल, डिस्कस थ्रो में समीर केमरो, जेवलीन में समीर केमरो एवं लम्बीकूद में रतेन, ऊँचीकूद में कैलास नेताम, बैडमिंटन में सन्नी रवानी, युगल में चंदन मिनोचा एवं दीपक मिनोचा, कराते में धनेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खो-खो में कोण्डागांव प्रथम, कबड्‌डी में फरसगांव ब्लॉक व व्हॉलीवॉल में कोण्डागांव विजेता रहा। आज के प्रथम तीन विजेताओं को व्यक्तिगत खेल में प्रथम 2000/- द्वितीय 1500/- तृतीय 1000/- एवं दलीय खेल में प्रथम 4000, द्वितीय 3000/- एवं तृतीय 2000/- प्रदाय किया गया। इसके साथ ही मेडल एवं प्रमाण पत्र व भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया।

कल बालक वर्ग के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

22 नवम्बर 2024 को 14-17 वर्ष के बालक वर्ग का प्रतियागिता होगा, जिसमें एथलेटिक्स विकासनगर स्टेडियम कराते टाउन हॉल, खो-खो एन.सी.सी. ग्राउण्ड, हॉलीवाल व कबड्‌डी खेल परिसर बड़ेकनेरा रोड, बैडमिंटन विकासनगर स्टेडियम कोण्डागांव एवं तीरंदाजी सीनियर एवं जूनीयर सभी वर्ग खेलो इंडिया सेन्टर कोण्डागांव में खेला जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button