खेल

किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम एमएस धोनी का जन्मदिन आज

न्युज डेस्क (एजेंसी)। महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं। इसी वर्ष धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार टीम इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी है। धोनी ने इस लीग में 250 मैचों में 5082 रन बनाए हैं। धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है। विश्व कप हो या आईपीएल हो, धोनी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय हैं. लेकिन खिलाड़ी होने के साथ एमएस धोनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

एमएस धोनी करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, कार और बाइक के लग्जरी कलेक्शन के मालिक हैं। धोनी सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन की लिस्ट में शामिल हैं। धोनी होटल से लेकर एयरस्पेस के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं एमएस धोनी की आय कितनी है? वह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

एमएस धोनी का आलीशान घर

महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं। वहां उनका महल जैसा आलीशान बंगला है। वर्ष 2017 में धोनी इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। उनके घर का नाम ‘कैलाशपति’ है। इसके पहले धोनी रांची के हरमू हाउसिंग के तीन मंजिला मकान में रहा करते थे।धोनी का मुंबई में भी एक बंगला हैं। इसके अलावा देहरादून में भी धोनी का खूबसूरत बंगला है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लगभग 17.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

एमएस धोनी का कार व बाइक कलेक्शन

क्रिकेटर धोनी को बाइक्स का शौक है। उनके बाइक कलेक्शन में कई महंगी टू व्हीलर हैं। उनकी बाइकों में Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 शामिल हैं। माही की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 थी।धोनी के पास बेहद लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है।माही के बंगले में हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 सजी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

धोनी की कमाई

माही क्रिकेट मैच से मोटी कमाई करते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने से पहले तक धोनी को एक करोड़ रुपये प्रति मैच फीस मिलती थी। आईपीएल में सीएसके की टीम में शामिल माही को 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट या विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। धोनी एक टीवी विज्ञापन के लिए 3.5 करोड़ से 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं। धोनी सालाना 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button