छत्तीसगढ़

किसानों की सुविधा के अनुसार हो रहा खाद-बीज का वितरण : मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 10.28 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 8.53 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 87 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। राज्य में अब तक 34.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 71 प्रतिशत में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button