छत्तीसगढ़
चंदखुरी में मुख्यमंत्री ने किए माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम के दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या के प्रसिद्ध मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने माता कौशल्या और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली व उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस धार्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
















