छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बेअसर रहा भारत बंद, रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें

रायपुर। देश के किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया था। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस का भी समर्थन मिला था। छत्तीसगढ़ में भी बंद का कांग्रेस समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को आह्वान किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में भारत बंद का एक भी असर नहीं दिखा। कई जिलों में किसान नेता समेत कांग्रेसी नेता दुकानें बंद कराए, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से दुकानें खुल गई। इसके साथ ही कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हर रोज की तरह आज भी बाजार खुले रहे। इसके साथ ही लोगों की चहल-पहल भी थी। राजधानी में भी इसका असर नहीं दिखा। ऐसे ही कई जिलों में भारत बंद का कोई असर नहीं रहा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े जिलों और शहरों में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। हालांकि कुछ जिलों में कांग्रेसी नेता और किसान नेता एक्टिव हुए। इसके साथ ही भारत बंद का आह्वान करते हुए दुकान बंद कराए। कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button