टॉप न्यूज़देश-विदेश

बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो की इमारत में लगी भीषण आग, 35 लोगों की मौत

दिल्ली (एजेंसी)। बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो की एक इमारत में भीषण आग लग जाने से 35 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। काफी संख्या में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

अधिकारियों ने रविवार को आग लगने की जानकारी दी है। आग इतनी जबरदस्त थी कि ज्यादातर लोगों को बचने और बचाने का मौका ही नहीं मिल पाया। आग लगने के बाद आसमान में भीषण लपटें और काले धुएं को उठते हुए देखा जा सकता है। बचाव और राहत दलों के साथ फायर विभाग के कर्मी आग बुझाने व लोगों की जान बचाने में घंटों जुटे रहे।

यह घटना बेनिन के दक्षिण में पोर्टो नोवो में हुई। यहां स्थित व्यावसायिक इमारत में आग लगी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अन्य शवों की तलाश की जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी में बताया कि बेनिन के सरकारी प्रसारक द्वारा जारी वीडियो में आग बुझने के बाद इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आई और आसपास खड़ी कई कार तथा मोटरसाइकिल खाक हो गईं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना उस स्थान पर हुई, जो गैसोलीन के भंडारण के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीन लोगों की जान बचाई। अधिकारी ने कहा कि आग लगने की घटना शनिवार को हुई। गैसोलीन के भंडारण को नुकसान पहुंचा या नहीं, इसका भी आकलन अभी नहीं हो पाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button