छत्तीसगढ़

महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को दूसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली : कांग्रेस

रायपुर। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को दूसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध बयान दे रहे है।

कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया। जिन महिलाओं को पहली किश्त मिली थी उनमें से अधिकांश महिलाओं को अभी तक दूसरी किश्त नहीं मिली है। भाजपा सरकार पहली किश्त देने के बाद महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं दे रही है। सरकार तीसरी किश्त देने का केवल बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार जिन महिलाओं के खाते में दूसरी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, जब लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आ रहा तब लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्राहियों की बड़ी संख्या है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button