घर वापसी अभियान : दो इनामी सहित आठ नक्सलीयो ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। लोन वर्राटूट (घर वापसी अभियान) के तहत दंतेवाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है।
जिले में चलाए जा रहे घर वापसी अभियान के तहत जंहा दो इनामी सहित आठ नक्सलीयो ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौट गए।समर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में मार्जुम मिलिशिया कमांडर मंगड़ू पर एक लाख का इनाम घोषित था, दुसरे इनामी समर्पित महिला नक्सली टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमें सहित कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ही आठ नक्सली मुख्यधारा में लौटे।
आत्म समर्पण करने वाले नक्सलीयो पर सड़क खोदने नक्सली बंद के दौरान बैनर ,पोस्टर लगाने सहित अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल थे।
दंतेवाड़ा में आज आठ नक्सलियों के आत्म समर्पण के साथ छै नक्सलीयो की गिरफ्तारी भी अलग अलग थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ व डीआरजी जवानो के सर्चिंग के दौरान भी हुई ,जिसमे पांच लाख का इनामी मुन्ना बरसा नक्सलीयो की प्लाटून नंबर 13 का (पी पी सीएम) था जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था।