टॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दंदरौआ धाम में हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की

विकास कार्यों का भूमि-पूजन

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दंदरौआ धाम में 69 लाख 28 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें 14 लाख 98 हजार की लागत की नक्षत्र वाटिका, 15 लाख रूपये की लागत वाले सामुदायिक भवन, 14 लाख 80 हजार की लागत के नवीन तालाब निर्माण और 24 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाला नवीन डग टेंक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पौधा-रोपण किया

 मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में अशोक का पौधा रोपा। सांसद श्रीमती संध्या राय, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष श्री रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड श्री संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button