देश-विदेश
महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही : संजय राउत

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, इस राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बहुत गंभीर होती जा रही है। इस राज्य के गृह मंत्री और गृह मंत्रालय को मालूम है कि राज्य में क्या हो रहा है। हमारे गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को 5 राज्यों की चिंता है लेकिन हमारा राज्य जल रहा है। ये परिस्थिति बहुत ही खतरनाक और गंभीर है।