
मुंबई (एजेंसी)। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। जिससे रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोगों को फाइटर का ट्रेलर बहुत पसंद आया। ट्रेलर में दीपिका और ऋतिक विमान से टॉप गन एक्शन करते दिखाई दिए थे। वहीं फिल्म के विलेन की भी खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर में विलेन के रुप में नजर आ रहा लाल खूंखार आंखों वाले शख्स ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। वहीं अब फिल्म की रिलीज से चंद दिनों पहले विलेन का एक और खतरनाक लुक जारी किया गया है, जिसे देख आप सब भी खौफ खा जाएंगे।
जी हां, हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टा पर फाइटर में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर ऋषभ साहनी का लुक शेयर किया है। इस लुक में ऋषभ साहनी के चेहरे पर कई सारे चोट के निशान दिख रहे है। वहीं वो हाथ में मशीन गन लिए ऋतिक रोशन संग फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।