खेलटॉप न्यूज़

भारत ने तीसरे और आखिरी निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

नई दिल्ली (एजेंसी)।  भारत ने तीसरे और आखिरी निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने दूसरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीती है। पार्ल में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रनों से मात दी। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली थी।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साई सुदर्शन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह मात्र 10 रन बनाकर हेंड्रिक्स के शिकार बने। कप्तान केएल राहुल ने 21 रन का योगदान दिया। तीन विकेट जल्द गिरने के बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की।

सैमसन ने जड़ा शतक

दोनों के बीच 136 गेंद पर 116 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान तिलक वर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, संभलकर खेलते हुए संजू सैमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ा। सैमसन वे 114 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। भारत ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। बी हेंड्रिक्स को तीन विकेट मिले।

गेंदबाजों ने की कमाल की गेंदबाजी

भारत के 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक है। पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। टोनी डी जोर्जी ने एक छोर पर संभलकर खेलते हुए 81 रन की पारी खेली। ऐडन मार्करम ने 36 रन का योगदान दिया। हेनरिक क्लासेन ने 21 रन बनाए। भारत की तरफ से सभी पांचों गेंदबाजों को विकेट मिले। अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका में दूसरी बार जीती सीरीज

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में अभी तक 9 वनडे सीरीज खेली है। साउथ अफ्रीका ने 7 बार तो भारत ने 2 बार सीरीज जीती है। कोहली की कप्तानी में साल 2018 में भारत ने वनडे सीरीज जीती थी। अब केएल राहुल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों ने दोबारा यह कमाल कर दिखाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button