छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कांकेर छग सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

छग

कांकेर // छत्तीसगढ़ी
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज जिला कांकेर द्वारा स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन
में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव परंपरागत रूप से विधि विधान से पूजा
अर्चना कर हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया ।  समाज के संरक्षक बहादुर
लाल तिवारी एवं  महिला समाज अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा सचिव अनिल शर्मा
ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में श्री तिवारी ने कहा भगवान परशुराम सदा सत्य के पक्ष में
खड़े रहे ।भगवान परशुराम चिरंजीवी है। उनका उल्लेख रामायण एवं महाभारत
दोनों  ही काल में मिलता है । मान्यता है कि कलयुग में कल्कि अवतार में
भी उनकी भूमिका रहेगी। महिला समाज अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा ने कहा
भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं वह किसी एक समाज के नहीं बल्कि वह
सब के इष्ट है। उन्होंने समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित
करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान अन्य सामाजिक गतिविधियों पर
चर्चा की गई  ।   23 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान
परशुराम जी की पूजा अर्चना एवं आरती कर की गई । पूजा उपरांत प्रसाद वितरण
किया गया ।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेंद्र शर्मा देवहुति तिवारी युवा
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनूप शर्मा हरीश शर्मा कोषाध्यक्ष टिंकेश्वर तिवारी
सह सचिव अजय तिवारी रामअवतार शर्मा गजेंद्र तिवारी  निर्मल तिवारी सुशील
तिवारी जितेंद्र शर्मा समीर मिश्रा दुर्गेश अवस्थी नितिन शर्मा आयुष
तिवारी रविकिरण शर्मा हुकुमचंद दुबे डॉ कमल अवस्थी  कृष्णा तिवारी प्रकाश
तिवारी सुमनशर्मा उत्पला शर्मा लक्ष्मी तिवारी मंजू शर्मा प्रियंका शर्मा
सुनीता शर्मा माया तिवारी स्वर्णलता तिवारी स्मिता शर्मा मेघा अवस्थी
सीमा शर्मा गायत्री दुबे मनोज दुबे  मंटू शर्मा राकेश शर्मा  शरद शर्मा
शंकर पांडे पंकज तिवारी आस्था तिवारी अंकिता तिवारी समीक्षा मिश्रा
अनन्या दुबे सुमेधा शर्मा अविनाश तिवारी अमिताभ तिवारी गुलराज शर्मा
हिमांशु शर्मा प्रशांत तिवारी शर्मा भूपेंद्र दुबे भास्कर दुबे  मिथिलेश
शर्मा  समाज के सदस्य विशाल संख्या में शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन
सचिव अनिल शर्मा ने किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button