खेलदेश-विदेश

लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे विराट कोहली

मुंबई (एजेंसी)।  बॉलीवुड में एक और स्टारकिड का जन्म हो गया है, ये हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय। वामिका के बाद अब एक्ट्रेस 15 फरवरी को बेटे को जन्म दी हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही काफी खुश हैं। इस खुशी को उन्होंने फैंस के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर विराट कोहली की है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

सामने आई तस्वीर में विराट कोहली ब्लैक जैकेट और ट्रैक पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने कैप और गॉगल्स लगाए हैं। फैंस का कहना है कि ये तस्वीर हालिया दिनों की है और इसमें वो लंदन की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली के बेटे अकाय का जन्म लंदन में ही हुआ है। इसी वजह से विराट कोहली लंदन में घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ये तस्वीर बेटे अकाय के जन्म के बाद की है। इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button