विधायक ललित चन्द्राकर ने 4 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में 3 करोड़ 87 लाख 62 हजार रूपये के कार्योँ का भूमिपूजन और लोकार्पण कर विकास कार्य को जनता को समर्पित किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने महापौर शशि सिन्हा की उपस्थिति में कहा कि उनके लिए जनता सर्वोपरि है। दुर्ग ग्रामीण विधायक और केन्द्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास कार्य के लिए हमेशा वे नागरिकों के साथ खड़े है।
उन्होंने संबोधन में कहा कि प्रदेश की विष्णु सरकार ने जो वादा किया उसे निभाया है। जो कार्य करने का वादा किया था उसे आज मूर्त रूप देनेे भूमिपूजन कर रहे है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने 5 घंटे से भी अधिक समय तक नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो में भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना कर उन्हें साधूवाद दी। कार्यक्रम को सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। अतिथि के रूप में एमआईसी सनीर साहू, डॉ. सीमा साहू, ममता यादव, पार्षद हरीशचंद्र नायक, खिलेन्द्र चंद्राकर, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, टिकम साहू, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, आदि उपस्थित थे।